काशीपुर, अगस्त 11 -- काशीपुर, संवाददाता। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) की ओर से राज्य में राजनीतिक बदलाव और जनसरोकारों को लेकर निकाली जा रही जनसंवाद यात्रा मंगलवार को काशीपुर पहुंची। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने बताया कि प्रदेश में विकास के नाम पर विनाश हो रहा है। मंगलवार को ध्यानी के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा काशीपुर के एक धर्मशाला पहुंची।

यात्रा के मुद्दे इस दौरान पत्रकार वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि यात्रा में राज्य की अवधारणा, जल-जंगल-जमीन, रोजगार, पलायन, शिक्षा-स्वास्थ्य और भू-कानून जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में सभी लोगों ने अपना खून-पसीना बहाया है, इसलिए देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देखे गए ...