बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि एवं नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों ने कलक्टे्रट सभागार में देखा। बुधवार की सुबह दस बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम देखा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज पर्यटन के लिए करोड़ों लोग विभिन्न धार्मिक स्थलों सहित अन्य दर्शनीय स्थलों के दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से दलितों, वंचितों, अतिपिछड़ों और गरीबों के कल्याण के लिए कदम उठाए गए हैं और सबका-सा...