प्रदेश में रिकवरी के 6.20 लाख मामले ई-पोर्टल पर आएंगे
अलीगढ़, सितम्बर 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता बकाया रिकवरी को लेकर राज्यकर विभाग प्रदेश में 6.20 लाख मामलों को ऑनलाइन करेगा। प्रदेश के 75 जिलों का बकाया ई-ऑफिस पर दर्ज किया जाएगा। लखनऊ मुख्यालय से लेकर राज्यकर व प्रशासनिक अफसर भी रिकवरी संबंधित कार्रवाई को देख सकेंगे। अलीगढ़ जोन में बकाया संबंधित 31824 मामले ऑनलाइन किए गए हैं। ऑनलाइन होने से किसी भी प्रकरण को देखा जा सकेगा। इससे राजस्व वसूली की प्रक्रिया भी दिखाई देगी।राज्यकर विभाग में अभी तक वैट समेत अन्य बकाए मैनुअल थे। सभी जोन व जिलों के बकाया उनके खंड दफ्तर तक सीमित था। लेकिन अब ई-ऑफिस पर इसके दर्ज होने से इसका डिजिटल डाटा तैयार हो जाएगा। इससे राजस्व की निगरानी और आरसी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी अफसरों को मिलती रहेगी। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा व कासगंज में वैट का 300 करोड़ से अधिक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.