गाज़ियाबाद, मई 10 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। रालोद नेता एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी का रविवार को जनपद में कई जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने मेरठ रोड स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा प्रदेश में रालोद को मजबूत करना होगा। ऐसा होने पर एनडीए मजबूत होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार बनाएगा। केसी त्यागी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराए। रालोद कार्यकर्ताओं ने यूपी गेट, साहिबाबाद, मेरठ रोड रालोद कार्यालय, मोरटा, असालत पुर, मुरादनगर और मोदीनगर सहित कई स्थानों पर उनका स्वागत किया। उन्होंने रास्ते में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर और शहीद आशाराम त्यागी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर र...