लखनऊ, मई 19 -- प्रदेश में संचालित 100 दिवसीय 'टीबी मुक्त भारत अभियान' ने मंगलवार को अपने 50 दिन पूरे कर लिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के अंतर्गत अब तक 22 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें 28 हजार से अधिक लक्षण विहीन लोग शामिल थे। स्क्रीनिंग के दौरान चिह्नित संदिग्ध मरीजों की पुष्टि के लिए 15 लाख से अधिक एक्स-रे तथा चार लाख से अधिक नैट जांचें कराई गई हैं।

टीबी मरीजों की पहचान इसके परिणामस्वरूप कुल 96 हजार से अधिक नए टीबी मरीजों को निक्षय पोर्टल पर नोटिफाई कर उनका उपचार प्रारंभ कराया गया है। इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि उन मरीजों की पहचान रही है, जिनमें टीबी के सामान्य लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। अब तक 28 हजार से अधिक ऐसे लक्षण विहीन मरीजों की पहचान की गई है, जिनका समय रहते पता लगना संक्रमण की श्रृंखला को रोकने ...