गाजीपुर, जून 18 -- गाजीपुर, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी देवकली की बैठक नंदगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था दयनीय हो गयी है। महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है। पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद्य पदार्थो की कीमत बढ़ती जा रही है। सरकार की अमेरिका परस्त वैदेशिक नीति के चलते राष्ट्र की हालत और खराब हो गई है। कारपोरेट घरानो को लाभ पहुचाने के सरकारी नीतियां बनायी जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार में लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त कर दिया है। यह भी पढ़ें- अभियान चलाकर दस हजार लोगों को संगठन से जोड़ेगी भाकपा माले इस दौरान दुर्जन...