विकासनगर, सितम्बर 14 -- उत्तराखंड क्रांति दल का जिला स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को डाकपत्थर रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर के सभागार में सपंन्न हुआ। अधिवेशन के पहले सत्र में प्रदेश की दशा और दिशा पर चर्चा करने के साथ ही छह राजनैतिक प्रस्ताव भी पारित किए गए। जबकि दूसरे सत्र में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में गणेश प्रसाद काला को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अधिवेशन में 12 लोगों को राज्य पुरोधा सम्मान से नवाजा गया। अधिवेशन के पहले सत्र को संबोधित करते हुए उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि देवभूमि धीरे-धीरे दानवभूमि का रूप लेती जा रही है। आज उत्तराखंड बेरोजगारी, महिला असुरक्षा, भ्रष्टाचार, पलायन और प्राकृतिक आपदाओं जैसी गम्भीर चुनौतियों से जूझ रहा है, जो मूल निवासियों के अधिक...