पौड़ी, दिसम्बर 18 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरुवार को राठ क्षेत्र के पाबौ, पैठाणी, चाकीसैंण और मजरामहादेव आदि जगहों पर लोगों से जनसंपर्क किया और सभाएं भी की। इससे पहले बुधवार को पौड़ी में कांग्रेस ने वन्य जीवों के बढ़ते हमलों को लेकर रोष जाहिर कर प्रदर्शन भी किया था। गुरुवार को पौड़ी से होते हुए प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल ने पाबौ, पैठाणी आदि क्षेत्रों में लोगों से जनसंपर्क किया। यहां कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वह क्षेत्र में भ्रमण पर है। पैठाणी में आयोजित एक जनसभा में गोदियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। गोदियाल ने कहा कि युवा सड़कों पर हैं और रोजगार के कोई साधन सरकार मुहैया नहीं करा पाई है। महंगाई और बेरोजगारी से आज लोग त्रस्त है। कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.