विकासनगर, मार्च 8 -- बहुजन समाज पार्टी की रविवार को लेहमन पुल स्थित कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश के राजनैतिक हालातों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर प्रदेश की जनता से छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य के विधायकों को गैरसैण में ठंड लगती है, जबकि प्रदेश की 80 प्रतिशत आबादी उच्च पर्वतीय जिलों में ही रहती है। इस दौरान प्रमोद कुमार गौतम, रमेश चंद्र, सागर कुमार, अमित कुमार, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...