बिजनौर, मार्च 28 -- नजीबाबाद। गन्ना विकास समिति लिमिटेड नजीबाबाद की वार्षिक बजट बैठक आयोजित की गई जिसमें किसानो के हित में समिति की ओर से कई प्रस्ताव पास किये गये। साथ ही सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड नजीबाबाद को कार्यों के लिये प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया। समिति के सभापति ब्रजकुमार सिंह की अध्यक्षता में गन्ना विकास समिति लिमिटेड नजीबाबाद की वार्षिक बजट बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड नजीबाबाद को कार्यों में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रबंध समिति तथा किसानों का सम्मान बताया। साथ ही प्रगतिशील किसानों की एक कमेटी गठित करने तथा अनुभव का लाभ उठाते हुए कृषि यंत्र और दवाई खरीदने का सुझाव दिया जिससे किसानों को लाभ हो। इस मौके पर प्रधान राहुल हुड्डा, समिति सं...