गंगापार, मार्च 17 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सहसों बाईपास पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। आगामी चुनाव में पीडीए के फार्मूले पर सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आम आदमी, किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाएं भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। आरोप लगाया कि कई जगहों पर पैसा देने के बाद भी गैस सिलेंडर आसानी से नहीं मिल रहा है। कालाबाजारी व चोरबाजारी चरम पर है। जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। वर्तमान सरकार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.