नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- मध्यप्रदेश में 15 अप्रैल का दिन महिलाओं के नाम रहा। चारों ओर महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हुई। अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इतिहास रचने जा रहा है। उनके नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने जा रहा है। इससे भारत का लोकतंत्र और मजबूत होगा। उन्होंने यह बातें राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में कहीं। इस सम्मेलन की शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी परीक्षा में संयुक्त टॉपर भोपाल की खुशी राय-चांदनी विश्वकर्मा और हाई स्कूल परीक्षा की टॉपर पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...