विकासनगर, जनवरी 28 -- जन संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तत्काल अंकुश लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाने के निर्देश देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, राम सिंह तोमर, मुजीबरहमान सलीम, हाजी असद,रूपचंद, जयकृत नेगी, केसी चंदेल,राजेंद्र पंवार, युवराज तोमर, मान चंद राणा, इंदरीश, नाथीराम, अतुल हांडा, विनोद रावत, शहजाद, विक्रम पाल, यूनुस, प्रमोद शर्मा, भजन सिंह नेगी,निशा खातून,गोविंद सिंह नेगी, गौरव लोधा, सरोज गांधी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...