बिजनौर, जनवरी 24 -- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने जहां विभिन्न बिंदुओं को लेकर निर्देश जारी किए, वहीं राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस में प्रदेश में जिले का दूसरा स्थान आने पर एनएचएम के डीपीएम फारुख अजीज को सम्मानित किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारुख अजीज ने सभी कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम में जनपद बिजनौर में आशा इंडेंट में प्रदेश स्तर पर प्रथम तथा पुरुष एवं महिला नसबंदी में मंडल में प्रथम स्थान पर है। डीएम जसजीत कौर द्वारा राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम में जनपद द्वारा प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर क्वालिटी परामर्शदाता डा. हितेन्द्र, डीसीपीएम पूनम रानी व जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारुख अजीज तथा जिले के श्रेष्ठ तीन ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीपीएम ...