रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को सितारगंज में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि मुख्यमंत्री के कथनानुसार प्रदेश की डेमेाग्राफी चेंज हो रही है तो इसके जिम्मेदार का पता लगाने के लिए आयोग का गठन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की झूठ परोसने की कला को समझ चुकी है। अब जवाब देने के लिए तैयार है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का सितारगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। करन गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता, बीएलए सम्मलेन में गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस वसुधैव कुटुम्बकम पर चलती है। लेकिन झूठ पर चलने वाली भाजपा के एक झूठ में वर्ष 2022 में कांग्रेस सरकार नहीं आई। कार्यकर्ता को झूठ का पर्दाफाश करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्ह...