मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विधानसभा चुनाव के लिए जिला पर्यवेक्षक बनाए गए कांग्रेस के वरीय नेता दिनेश गुर्जर ने शुक्रवार को तिलक मैदान स्थित जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने जिलास्तरीय पार्टी पदाधिकारियों के अलावा प्रखंड अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से चुनावी माहौल पर चर्चा की। उन्होंने सभी 11 विधानसभा सीटों में महागठबंधन की स्थिति की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सामाजिक वैमनस्यता फैला कर संवैधानिक हकों को समाप्त करने पर तुली है। पार्टी नेताओं को घर-घर जाकर सरकार की इस साजिश के बारे में आम लोगों को बताना है। प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार अब ट्रबल इंजन की सरकार बन चुकी है। इसका प्रतिकार करने के लिए जिले के सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने का काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.