प्रदेश में ठेकेदार ने मजदूरों के साथ की मारपीट, दिया आवेदन
खगडि़या, जुलाई 12 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के बलहा गांव के मजदूरों क़ो काम दिलाने के नाम पर एक कथित ठेकेदार प्रदेश ले गया। वहां ठेकेदार द्वारा मजदूरों के साथ धोखाधड़ी व मारपीट करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार बलहा गांव निवासी संतोष कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि बेलदौर प्रखंड के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली निवासी एक प्रोपराइटर अच्छी मजदूरी का लालच देकर उसे गुरुग्राम लेकर गया। गुरुग्राम पहुंचने के बाद हालात पूरी तरह बदल गए। मजदूरों से जबरन काम कराया गया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इधर मड़ैया थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.