कानपुर, अप्रैल 15 -- गेमिंग एप के क्लोन के जरिये लोगों को ठगी का शिकार बनाने वालों ने यूपी भर में फ्रेंचाइजी बांट रखी है। इस फ्रेंचाइजी को ये लोग ब्रांच का नाम देते हैं। कानपुर में इनकी ब्रांच-24 (शाखा) काम कर रही थी जो पकड़ी गई, जबकि 23 शाखाएं कहीं और काम कर रही हैं। जांच में सामने आया है कि प्रदेश में ऐसी 74 शाखाएं चल रही हैं। हर एक ब्रांच में 8 से 9 लड़के काम करते हैं। स्वरूप नगर का सुल्तान मिर्जा यूपी में इस पूरे नेटवर्क को संभालता है। इसके तार नोएडा में बैठे सरगना से जुड़े हैं। गेमिंग एप की मास्टर आईडी सुल्तान और नोएडा में बैठे सरगना के पास है जिसका इस्तेमाल करके यह लोग गेमर (गेम खेलने वाले) को हराते और जिताते हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में ठगी की 74 शाखाएं चला रहा दुबई में बैठा सरगना, एक ब्रांच में 8 से 9 सदस्य इस पूरे गेम का केंद्र बिं...