प्रदेश में कौशल विकास को लगे डिजिटल पंख, 'कौशल सेतु' और 'कौशल सारथी' पोर्टल का उद्घाटन
लखनऊ, जुलाई 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के राज्य स्तरीय समारोह में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दो महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफार्मों की शुरुआत की। श्री अग्रवाल ने डिजिटल पोर्टल 'कौशल सेतु' का बटन दबाकर उद्घाटन किया। कौशल सेतु उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का डिजिटल पोर्टल है, जो ट्रेनिंग पार्टनर्स के पंजीकरण और एम्पैनलमेंट की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन, पेपरलेस और पारदर्शी बनाता है। इसके माध्यम से संस्थान आवेदन, दस्तावेज़ अपलोड और आवश्यक जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से जमा कर सकते हैं। इससे प्रशिक्षण प्रदाताओं को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।इसके बाद कौशल विकास मिशन के दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म 'कौशल सारथी' का बटन दबाकर उद्घाटन किया गया, जो युवाओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.