कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उफ इतनी सर्दी! कानपुर में रात का पारा 24 घंटों में 7.8 डिग्री गिर कर 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वर्ष 2013 में इसी दिन रात का पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। प्रदेश में कानपुर नगर ठंडक में दूसरे स्थान पर रहा। प्रदेश की सबसे सर्द रात बाराबंकी में 1.5 डिग्री रही। इसके बाद इटावा 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे व सर्दी का ऑरेंज से यलो अलर्ट रहेगा। सर्दी का सितम जारी है। आगे भी फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं है। पंजाब से लेकर बिहार और कई अन्य राज्यों में भी शीत दिवस से लेकर शीतलहर तक का सिलसिला जारी है। कई परिसंचरण केंद्र बने हुए हैं। विक्षोभ गुजरने के बाद उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाएं बेहद तेज गति से मैदानी इलाकों में आ रही हैं और दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.