लखनऊ, जून 21 -- -संभावित कम वर्षा के मद्देनजर जल संरक्षण और वर्षाजल संचयन को मिलेगी नई गति -पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जून से सितंबर तक वर्षा सामान्य से कम रहने के संकेत प्राप्त हुए लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के संकेतों के मद्देनज़र रविवार को जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मौसम की अनिश्चितता और मानसून की संभावित अनियमितता को देखते हुए प्रत्येक प्रदेशवासी को जल संचयन एवं जल संरक्षण के प्रयासों से जुड़ना होगा। पानी की एक भी बूंद व्यर्थ नहीं जाए।

मुख्यमंत्री ने जल संकट की स्थिति से अवगत कराया मुख्यमंत्री ने रविवार को मौसम की स्थिति, मानसून की प्रगति, पेयजल आपूर्ति और भूजल संरक्षण के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए।

कहीं भी प...