अलीगढ़, दिसम्बर 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से 12 दिसंबर यानी आज से लेकर 29 दिसंबर तक जनपद में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। पाठशाला के माध्यम से कृषकों को खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न नवीन तकनीकी जानकारी के साथ सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। पाठशाला में प्रगतिशील किसान अपने अनुभव साझा करेंगे। आज मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ बाराबंकी के दौलतपुर गांव से प्रगतिशील पद्म श्री किसान राम शरण वर्मा के खेत से किसान पाठशाला का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ प्रदेशभर में पाठशाला के आयोजन शुरु हो जाएंगे। संयुक्त कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि गुरुवार को कृषि विभाग के कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। विभाग की तरफ रबी की फसलों के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। विभाग के कर्मचारियों को इसकी जिम्मेदार...