फिरोजाबाद, जून 15 -- जिन लोगों को ममता बैनर्जी ने कूड़े के ढेर से उठाया था। उनको मंत्री, विधायक, सांसद बनाया वही लोग सत्ता के लालच में अपनी पार्टी को धोखा देकर जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म नहीं कर पा रही है। वह संविधान को खत्म कर रही है और देश को विखंडित करने का काम कर रही हैं। यह विचार सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने शिकोहाबाद के गांव सिकेरा में जिला सचिव देवेंद्र एडवोकेट के माता पिता भाई की मूर्ति के अनावरण के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने सवालों के जवाब में रामदास आठवले द्वारा शरद पवार की एनसीपी को एनडीए में शामिल होने के बयान पर कहा कि उनकी बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में सपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही। हम चुनाव जीतेंगे। अगर किसी ने धांधली का प्रयास किया ...