बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- परदादा-परदादी कालेज में आयोजित 64 वीं उत्तर प्रदेश सीनियर महिला राज्य बास्केटबाल चैंपियनशिप एनईआर रेलवे ने सफलता पूर्वक अपने नाम दर्ज की। परदादा-परदादी कालेज के प्रधानाचार्य के के शर्मा ने बताया कि रविवार को सेमी फाइनल, तीसरे स्थान का मुकाबला और फाइनल मैच खेले गए। जिनमें खिलाड़ियों ने रोमांचक और उच्च स्तर का खेल प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले के पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ को 12 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में एनईआर (रेलवे) और एसएसबी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें एनईआर ने 04 गोल से जीत हासिल की। तीसरे स्थान का मुकाबला फाइनल में उत्तर प्रदेश पुलिस और एनईआर के बीच बेहद रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में एनईआर ने 07 गोल से जीत द...