औरैया, फरवरी 17 -- दिबियापुर,संवाददाता। लखनऊ में मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर कांग्रेस मंगलवार को विधानसभा का घेराव करने वाली थी। इस प्रदर्शन से पहले जिले में कांग्रेस के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई विधानसभा घेराव को रोकने के उद्देश्य से की गई। गिरफ्तार किए गए नेताओं में दिबियापुर से कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशू तिवारी प्रमुख हैं। उनके अलावा, औरैया में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे, मखलू पांडेय, प्रवीण गुप्ता और ब्रदर पाण्डेय सहित कई अन्य कांग्रेसी नेताओं को भी उनके आवास पर ही रोक दिया गया। हालांकि बाद में मखलू पांडे व अन्य कांग्रेसी लखनऊ पहुंचने में कामयाब हो गए। कांग्रेस का यह विधानसभा घेराव मनरेगा मजदूरों को उनका भुगतान न मिलने के मुद्दे पर केंद्रित है। पार्टी का आरोप है कि मजदूरों को महीनों से उनका...