औरैया, सितम्बर 21 -- भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी और नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई के प्रथम जनपद आगमन की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्वागत और संगठनात्मक बैठकों की रूपरेखा तैयार की। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने बताया कि प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी 23 सितंबर को औरैया आएंगे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जिले की सीमा स्थित अनंतराम टोल प्लाजा पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद औरैया में मंडी समिति गेट पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। यहां से वह सीधे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे। जिला कार्यालय पर स्वागत के बाद प्रदेश महामंत्री अलग-अलग संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। जिलाध्यक्ष ने बैठकों के लिए अपेक्षित सभी पदाधिकारियों ...