दरभंगा, फरवरी 24 -- दरभंगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी की मां के द्वादश कर्म पर उन्हें श्रद्धांजलि देने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित कई दिग्गज पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सरावगी के शहर के शास्त्री चौक स्थित आवास पर किया गया था। सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने यहां थोड़ी देर रुककर सरावगी और पार्टी के अन्य नेताओं से बात की। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मां का निधन बहुत बड़ी क्षति होती है। ईश्वर संजय सरावगी को यह दु:ख सहन करने की क्षमता दें। उन्होंने भी सरावगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.