शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- शाहजहांपुर। प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार भारती ने राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रिका प्रसाद की सहमति से समाजसेवी आकाश आनंद को मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया। बैठक में उनका स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान चंदजीत आर्य, रामकुमार, रमेश चंद्र कटारिया, रामकृपाल मानु, अर्चना कटारिया, रोशन लाल, अवनीश कुमार लालू, गणेश कुमार, लाल बहादुर, संतोष कुमार सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय परशुराम सेना के अध्यक्ष बने रामकृष्ण यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: महासभा ने लिया संविधान के पालन का संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...