लोहरदगा, जुलाई 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने नई दिल्ली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में झारखंड कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, गठबंधन की स्थिति तथा जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने तथा मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

हिंदी...