मऊ, मार्च 10 -- मऊ, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को रेलवे क्रासिंगों पर अंडरपास निर्माण एवं मऊ-शाहगंज रेलखंड के विभिन्न स्थानों पर रेलवे फाटक बनाए जाने की मांग को लेकर केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र प्रेषित किया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने केन्द्रीय रेल मंत्री को पत्र के माध्यम से बताया कि मऊ-शाहगंज रेलखंड पर हैदरनगर और अली नगर को जोड़ने वाले मार्ग पर अंडरपास नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए लगभग 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे क्षेत्र के हजारों लोग प्रतिदिन प्रभावित होते हैं और उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनहित में इस स्थान पर अंडरपास निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया। साथ ही साथ मऊ-शाहगं...