लखनऊ, मई 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत फील्ड टेस्टिंग किट (एफटीके) अभियान महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन का जरिया बन गया है। प्रदेश के 97 हजार से अधिक गांवों में महिलाओं के विशेष समूहों को इससे जोड़कर न केवल स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण ग्रामीण जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, बल्कि उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम भी बनाया गया है। गांवों में पानी की शुद्धता जांचने के बदले मिलने वाले मानदेय से ग्रामीण महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय और स्वरोजगार के नए रास्ते भी खुले हैं।

नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग का योगदान नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रभास कुमार ने बताया कि इस मिशन के तहत प्रदेश के लगभग समस्त ग्राम पंचायतों और राजस्व गांवों में 05-05 महिलाओं के समूह को फील्ड टेस्टिंग किट उ...