लखनऊ, जुलाई 24 -- प्रदेश के विभिन्न कमिश्नरेट और जनपदों के पुलिस अधिकारी किए गए प्रशिक्षित फॉरेंसिक विज्ञान का उद्देश्य जांच को सशक्त बनाकर न्याय प्रणाली को मजबूत करना : डॉ. प्रशांत कुमार लखनऊ। विशेष संवाददाता

प्रशिक्षण का उद्देश्य उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (यूपीएसआईएफएस) ने एक और कदम बढ़ाया है। संस्थान में 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' कोर्स के पांचवे बैच का प्रशिक्षण पूरा हो गया। छह सप्ताह तक चले प्रशिक्षण में प्रदेश के विभिन्न कमिश्नरेट और जनपदों के 94 पुलिस अधिकारियों को वैज्ञानिक प्रबंधन, साक्ष्य संरक्षण, साइबर फोरेंसिक और आधुनिक विवेचना तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। जिसका उद्देश्य है कि विवेचना वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित हो, ताकि अदालत में मजबूत पैरवी हो और दोषियों को सजा दिलाने की दर बढ़े।

फॉरेंसिक विज्ञान का ...