बागेश्वर, दिसम्बर 10 -- भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन के अनुसार भाजपा ने 70 विधानसभाओं में बीएलए वन की नियुक्ति कर दी है। 31 दिसंबर से पहले भाजपा सभी 11,733 बूथों में अपने बीएलए टू की नियुक्ति कर देगी। प्रदेश महामंत्री परिहार ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड में तीसरे चरण में एसआइआर लागू होगा। उसके लिए पहले से ही सभी बीएलए तथा बीएलए टू की नियुक्ति कर दी जाएगी। कहा कि कुछ विपक्षी पार्टियां एसआइआर को लेकर भ्रांतियां फैला रहीं हैं। जबकि सच्चाई यह है कि पूर्व में भी एसआइआर की प्रक्रिया हुई थी। वर्तमान में एसआइआर की प्रक्रिया 2026 में फरवरी माह में शुरू हो सकती है। इससे पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ सभी राजनीतिक पार्टियों की बैठक भी हो गई है। उ...