शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर द्वारा प्रदेश के करीब 45 जनपदों के किसानों को नवीन विकसित गन्ना किस्म 'को शा 19231' के मिनी सीड किट वितरित किए गए। इस अभियान के तहत कुल 1,58,900 सिंगल बड किसानों को उपलब्ध कराए गए, जिससे आगामी सत्र में गन्ना उत्पादन और चीनी परता बढ़ने की संभावना जताई गई है। परिषद के निदेशक वीके शुक्ला ने बताया कि 'को शा 19231' किस्म वर्ष 2025 में परिषद द्वारा विकसित की गई है। यह उच्च उत्पादन क्षमता और अधिक चीनी परता के लिए उपयुक्त पाई गई है। इसकी पेड़ी क्षमता बेहतर है, जिससे अगले वर्षों में भी अच्छा उत्पादन मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि यह किस्म क्षेत्रीय परिस्थितियों के अनुकूल और रोगों के प्रति सहनशील है। परिषद का उद्देश्य उन्नत किस्मों को तेजी से किसानों तक पहुंचाना है, ताकि उत्पाद...