लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह चार मई को प्रदेश के 16 जिलों में नवनिर्मित 30 वृहद गोसंरक्षण केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। श्री सिंह राजधानी के बादशाहबाग स्थित पशुपालन निदेशालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी गोसंरक्षण केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं बेहतर देखभाल की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे गोसंरक्षण केंद्रों की संख्या एवं उनकी सुविधाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इन नवस्थापित वृहद गोसंरक्षण केंद्रों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर गोवंश के लिए सुरक्षित आश्रय एवं समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 41.53 लाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.