लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के केवल 10 जिलों में ही तीन करोड़ से अधिक लोगों तक मुफ्त राशन पहुंच रहा है। इसमें प्रयागराज जिले में सबसे अधिक 42.10 लाख से अधिक लाभार्थी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसके बाद जौनपुर में 34.93 लाख से अधिक, सीतापुर में 34.05 लाख से अधिक, आजमगढ़ में 33.41 लाख से अधिक, बरेली में 31.69 लाख से अधिक, हरदोई में 31.32 लाख से अधिक, लखीमपुर खीरी में 31.18 लाख से अधिक, गोरखपुर में 31.03 लाख से अधिक, आगरा में 30.68 लाख से अधिक तथा लखनऊ में 30.10 लाख से अधिक लाभार्थियों तक नियमित रूप से खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है। इससे यह साबित होता है कि प्रदेश में खाद्य सुरक्षा का मजबूत नेटवर्क है。

सरकार की प्रयास लाभार्थियों तक समय पर पहुंच रहा खाद्यान्न सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली...