लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश के सेवायोजन विभाग में पंजीकृत अभ्यर्थियों के स्किल गैप को दूर करते हुए उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सेवायोजन विभाग और अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन के बीच एमओयू किया गया है। यह एमओयू गत दिवस श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में किया गया।

एमओयू हस्ताक्षर एमओयू हस्ताक्षर की कार्यवाही निदेशक सेवायोजन नेहा प्रकाश एवं अडानी स्किल्स एण्ड एजुकेशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुधान्वा किमाने के मध्य संपादित की गई। इस मौके पर अनिल राजभर ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत प्रदेश के अभ्यर्थियों को देश-विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्हें अब प्रदेश में ही रोजगार मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि 6004 निर्माण श्रमिकों क...