बलिया, सितम्बर 5 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की गुरुवार को घोषित हुई क्षेत्रीय कमेटी ने बलिया के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को तगड़ा झटका दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं बना पाने वाले इस जनपद को क्षेत्रीय टीम में भी कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इससे खासकर उन नेताओं को मायूसी हाथ लगी है, जो यह मान रहे थे कि प्रदेश में ना सही, क्षेत्रीय टीम में उन्हें जगह जरूर मिल जाएगी। लम्बे वर्षों बाद यह मौका आया है जब बलिया को प्रदेश या क्षेत्रीय टीम में जगह नहीं मिल सकी है। बलिया नगर के विधायक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह लम्बे समय तक पार्टी की प्रदेश टीम में शामिल रहे। यह भी पढ़ें- प्रदेश के बाद भाजपा की क्षेत्रीय टीम से भी बलिया बाहर उन्होंने लम्बे समय तक प्रदेश मंत्री और फिर प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।...