नोएडा, अगस्त 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आदेश का पालन न होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस डीजीपी और गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त को 24 अगस्त को तलब किया है। दरअसल, नॉलेज पार्क थाने में दर्ज हत्या के एक मामले आरोपी अमित कुमार की ओर से जनपद न्यायालय सूरजपुर में मुकदमे की पैरवी कर रहे एडवोकेट अमित भाटी बोड़ाकी ने बताया कि हाईकोर्ट में 19 अगस्त को आरोपी अमित कुमार के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हो रही थी। इस दौरान पिछली तिथि 14 जुलाई को हाईकोर्ट ने दो आरोपी सन्नी और अमित कुमार को पुलिस के आरोपपत्र में आरोपी बताया गया, जबकि आरोपपत्र में दाखिल सीसीटीवी फुटेज में केवल मुख्य आरोपी अमरपाल उर्फ छोटे की पहचान हो सकी थी। दो अन्य आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज साफ न आने के कारण नहीं हो सकी। सन्नी और अमित कुमार को आरोपपत्र में आरो...