हरदोई, जुलाई 13 -- हरदोई। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा में जनपद ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जून माह की प्रगति के आधार पर विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद ने प्रदेश के शीर्ष-10 जिलों में स्थान हासिल किया है। मुख्य विकास अधिकारी इसे सभी विभागों के समन्वित प्रयास, प्रभावी कार्ययोजना और सतत अनुश्रवण का परिणाम बताया है। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर दर्ज विभागवार प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, लंबित प्रकरणों तथा जनशिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Hathras News: विकास कार्यों में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों मिलेगी प्...