रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- मयंक त्यागी, किच्छा। आप आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी उत्तराखंड की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती के साथ दोबारा खड़ा करने पर जोर दिया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने बुधवार को बरेली रोड स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती को लेकर राय शुमारी की। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति को लेकर कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। कहा कि पार्टी इस बार उत्तराखंड में सरकार बनाने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरेगी। इससे पहले प्रदेश प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.