लखनऊ, जुलाई 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश की प्रत्येक विधान सभा में एक आदर्श पशु चिकित्सालय की स्थापना का निर्णय लिया है। इसमें केन्द्र सरकार द्वारा गत वर्ष 26 नवम्बर को जारी नवीन गाइडलाइन के अनुसार नवीन व आधुनिक आधारभूत संरचना, समस्त आधुनिक उपकरण से लैस पशु चिकित्सालय पर पशुओं के सभी प्रकार के रोगों के निदान की नवीनतम सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त इन आदर्श पशु चिकित्सालयों में अन्तःरोगी विभाग (वार्ड) की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसमें रोगी पशु को सघन उपचार के लिए भर्ती किया जा सकेगा। यह जानकारी पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने दी है। उ‌न्होंने बताया कि प्रत्येक आदर्श पशु चिकित्सालय पर नवीन व्यवस्था के अनुसार वर्तमान में एक पशु चिकित्साधिकारी के स्थान पर दो पशु चिकित्साधिकारी, दो वेटेरिनरी फील्ड असिस्ट...