प्रदेश की खुशहाली की कामना की
रिषिकेष, जून 13 -- ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला के कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव पर सुंदरकांड पाठ में शिरकत की। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा कालू सिद्ध से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में ऐसे धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। सुंदरकांड का पाठ जहां एक ओर हमें आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है, वहीं दूसरी ओर समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और एकता का संदेश भी देता है। कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। कहा कि जनसहभागिता से आयोजित ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.