प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत: डॉ. दिनेश शर्मा
मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था, निवेश, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। जिसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश देश की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वे बुधवार को नटवां तिराहे पर स्थित एक कॉरपेट कम्पनी के सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इसके बाद उन्होने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा एवं व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.