फतेहपुर, फरवरी 26 -- फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव कानपुर से प्रयागराज जाते समय शहर के एआरटीओ कार्यालय के पास स्थित सपा नेता अरुण यादव के आवास में रुके। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया के समक्ष उन्होंने कहा कि जिस तरीके से शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वर आनंद महाराज के साथ सत्ता पक्ष के लोग कर रहे हैं, वह बहुत ही गलत है। कहा, कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है और उत्तर प्रदेश में लोग परेशान हैं। रोजगार मिल नहीं रहा, महंगाई चरम पर है, समय का इंतजार है। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, राष्ट्रीय प्रवक्ता जगदीश सिंह जालिम, जेपी यादव, नितिन यादव, राजेश यादव, अमित पाल समेत अन्य तमाम सपाई मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.