लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को प्रदेश किसान कांग्रेस (मध्य जोन) के पदाधिकरियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह ने की। पत्रों का वितरण प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष बृज मौर्या व प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी संगठन सर्वेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बृज मौर्या ने कहा कि अब हम सभी को मिलकर एक साथ प्रदेश में किसानों की समस्याओं व मुद्दों को लेकर संघर्ष करना होगा और कांग्रेस पार्टी की नीतियों व विचारधारा को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...