गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर। राज्य कर विभाग का 78 वां स्थापना दिवस गुरुवार को तारामंडल स्थित राज्य कर कार्यालय गोरखपुर में मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी अपर आयुक्त ग्रेड वन संजय कुमार ने कहा कि प्रदेश के राजस्व में हमारा योगदान महत्वपूर्ण है। इसे पूरी लगन और ईमानदारी से बढ़ाने की जरूरत है। राजस्व बढ़ोतरी में हमें सहायक बनना होगा। कार्यक्रम को संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) आदित्य भारती, संयुक्त आयुक्त पंकज के यादव, यूएन सिंह उपायुक्त, नृपेंद्र सिंह सेंगर, रोशन लाल, ममता राठौर सहायक आयुक्त नीरज मौर्य, दीप्ति गुप्ता आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त अभिषेक पांडे और आभार ज्ञापन उपायुक्त प्रशासन आलोक कुमार सचान ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...