गिरडीह, दिसम्बर 30 -- गिरिडीह। देवरी प्रखंड अंतर्गत बांसडीह पंचायत के चंगचाचो ग्राम निवासी ऋषि त्रिवेदी को अभाविप का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। झारखंड प्रदेश के 26वें प्रांत अधिवेशन 2026 में ऋषि को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। ऋषि त्रिवेदी 2019 से ही अभाविप के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने गिरिडीह कॉलेज उपाध्यक्ष, कॉलेज अध्यक्ष एवं नगर सह मंत्री समेत अन्य कई महत्वपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। अब प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...