नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शालीमार बाग गांव में प्रस्तावित बेदखली को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा या वैकल्पिक आवास दिए बिना हटाया जाना मानवीय दृष्टि से उचित नहीं होगा।यादव ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर मुख्य सड़क चौड़ीकरण के लिए 30 मई 2026 तक 143 मकानों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे 157 परिवार प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकांश परिवार पिछले 30-35 वर्षों से यहां रह रहे हैं और अपनी पूरी जीवनभर की कमाई से घर बनाए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पुनर्वास के बेदखली से लोगों की आजीविका और बच्चों की शिक्षा पर भी असर पड़ेगा। क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिस...