नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आईसीएमआर की नई रिपोर्ट में दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कैंसर मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि राजधानी में स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और सरकारें इसे सुधारने में असफल रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 2024 में 28,387 नए कैंसर मरीज मिले, जबकि 2023 में यह संख्या 27,561 थी। लगातार बढ़ती यह वृद्धि राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं की कमजोर स्थिति को उजागर करती है। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि पिछली और मौजूदा सरकारें न तो आधुनिक कैंसर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करा सकीं और न ही विशेषज्ञ अस्पताल विकसित कर सकीं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण, धूल, तनाव और जीवनशैली से जुड़े कारक कैंसर के मामलों में तेज बढ़ोतरी की बड़ी वजह बन रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.